जोधपुर में आठ साल की मासूम को बेर खिलाने के बहाने खेत में ले जाकर बदमाश ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

 निकटवर्ती लूणी तहसील इलाके के धुंधाड़ा क्षेत्र में सोमवार शाम एक बदमाश ने आठ साल की एक मासूम से दुष्कर्म किया। डीसीपी (पश्चिम) प्रीति चंद्रा ने बताया कि सोमवार शाम 7 बजे तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली आठ साल की मासूम घर के बाहर हमउम्र के बच्चों के साथ खेल रही थी। पड़ोस में रहने वाला बदमाश उसे खेत में बेर खिलाने के बहाने फुसलाकर साथ ले गया।


बदमाश ने झाड़ियों में ले जाकर मासूम से दुष्कर्म किया और तड़पता छोड़ भाग निकला। इधर, लूणी पुलिस को रात दस बजे मासूम से हुई दरिंदगी की सूचना मिली। पुलिस ने मासूम को अस्पताल पहुंचाया, देर रात मांगूसिंह (35) को गिरफ्तार कर लिया।


Popular posts
<no title>29 राज्यों में 1 हजार 619 केस: एक दिन में सबसे ज्यादा 272 संक्रमित; सेना के संक्रमित डॉक्टर के संपर्क में आए 30 लोग क्वारैंटाइन
Image
2 अप्रैल तक चैत्र मास की नवरात्रि, घर पर ही सरल स्टेप्स में कर सकते हैं देवी पूजा
29 राज्यों में 1 हजार 663 मामले: मध्यप्रदेश में 20 और महाराष्ट्र में 23 नए केस, दिल्ली में सरकारी अस्पताल का डॉक्टर पॉजिटिव
Image
सेना ने जैसलमेर में दो यूनिट शिफ्ट कर 1000 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया, ईरान से आए 289 लोगों को यहां रखा